Science of the Soul – America
Petaluma Satsang Program 11 और 12, जुलाई 2026
  • Home
  • Satsang Program
  • General Information
  • Question and Answer Procedures
  • Important Updates
  • Family Area
  • Special Needs and Deaf Services
  • Travel and Transportation
  • Hotel Shuttles
  • Charter Buses and Bay Area Shuttles
  • Accommodation Guide
  • Dining Guide
  • Contact Information

QUESTION AND ANSWER PROCEDURES

English

जो कोई बाबा जी से प्रश्न पूछना चाहते हैं, उन्हें प्रतिदिन सत्संग से पहले होने वाले एक रैंडम सिलेक्शन (random selection) के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयन क्षेत्र सुबह 6:30 am बजे खुलेगा और 8:00 am बजे को बंद होगा, जिसके बाद चयन होगा। यदि आप कोई प्रश्न करना चाहते हैं, तो अपनी सीट रख कर सत्संग हॉल के पीछे प्रश्न और उत्तर चयन क्षेत्र में आएं। यदि आपका चयन नहीं हुआ, तो आपको अपनी सीट पर वापस जाना होगा। एक बार चयन पूरा हो जाने के बाद, कोई भी प्रश्न और उत्तर के लाइन में शामिल नहीं हो सकता है।

अंग्रेजी, पंजाबी या हिंदी के अलावा अन्य भाषा में प्रश्न
अगर आप अंग्रेज़ी, हिंदी या पंजाबी के इलावा किसी और भाषा में सवाल पूछना चाहते हैं तो अपना सवाल लिखकर अनुवाद एरिया (ट्रांसलेशन स्टेशन) पर ले आएँ। यह एरिया एंट्रेंस नंबर 2 पर है। अनुवादक सेवादार आप के सवाल का अनुवाद करके, बड़े अक्षरों में एक खास फॉर्म पर लिख देंगे। अगर आपको लगता है कि आप क़ी भाषा का अनुवादक नहीं होगा तो आप अपना सवाल पहले से किसी से अंग्रेज़ी में अनुवाद करवा कर अपने साथ ले आएँ। एक बार आप को अनुवाद किया हुआ सवाल एक स्पेशल फॉर्म पर मिल जाए तो उस फॉर्म को ले कर आप सवाल-जवाब चुनाव एरिया में आ जाएँ।

प्रश्न और उत्तर के लिए निर्देश:

डेरा ने प्रश्नों के संबंध में निम्नलिखित जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया है:

  1. प्रश्न करने वाले की उम्र 18 साल या उससे अधिक आयु के होना चाहिए।
  2. प्रश्न संक्षेप और स्पष्ट होना चाहिए।
  3. केवल एक ही प्रश्न पूछा जाना चाहिए।
  4. प्रश्न आध्यात्मिक होने चाहिए और व्यक्तिगत, आर्थिक, स्वास्थ्य, परिवार, या राजनीतिक समस्याओं के बारे में नहीं होने चाहिए।
  5. दूसरों की ओर से प्रश्न नहीं पूछा जाना चाहिए।
  6. लंबे नोट्स, कविताएँ या पत्र नहीं पढ़ने चाहिए।
  7. बाबाजी जब आपके प्रश्न का उत्तर दे रहे हों, तो उन्हें बोलते हुए टोके नहीं; उनका उत्तर पूरा होने के बाद ही कुछ कहें।

अगर दो भाषाओँ के लिए अलग-अलग माइक्रोफोन हुए तो आप को उस लाइन में रखा जायेगा जिस लाइन की भाषा में आप सवाल पूछना चाहते हैं। आप को उसी भाषा में सवाल पूछना चाहिए।

कृपया याद रखें कि बाबा जी को उनकी सेहत, उनके परिवार या उनके वेश के बारे में सवाल न करें और ना ही नई फोटो और रिकॉर्डिंग के बारे में कोइ सवाल करें। बाबा जी हमें याद दिलातें हैं कि यह मार्ग शिक्षा के बारे है ना की व्यक्तित्व या भौतिक रूप के बारे में।

डेरे से मिली हुई इन हिदायतों का पालन करके, हम अपना शुक्राना ज़ाहिर करें।

संगत के लिए निवेदन

  1. सत्संग प्रोग्राम के दौरान, किसी भी वक्त पर ताली ना बजाएं।
  2. कृपया सवाल पूछने वालों क़ी गोपनीयता का आदर करें और मुड़ कर उन्हें देखने क़ी कोशिश ना करें।

Science of the Soul Study Center ●  2415 East Washington Street, Petaluma, California 94954  ●  707.762.5082 ●  © 2026 Science of the Soul